home page

धारः दोस्त की मदद से युवक ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म

 | 
धारः दोस्त की मदद से युवक ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म


धार, 28 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के धार जिले में राजोद थाना अंतर्गत घूमने का बहाना कर एक नाबालिग को सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकट दर्ज किया है।

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से मंगलवार को जानकारी दी गई कि अशोक पुत्र रमेश डामर निवासी गरवाडी झाबुआ और उसका साथी विक्रम डामर निवासी रसानिया थाना राजोद सोमवार को एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को घूमाकर लाने की बात कहकर अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर जंगल में ले गए। विक्रम रास्ते में अशोक और पीड़ित नाबालिग को सड़क पर छोड़कर चला गया। इसके बाद अशोक उसे एक सुनसान इलाके की तरफ ले गया और वहां दो से तीन बार दुष्कर्म किया। इस दौरान जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया।

मामला सामने आते ही राजोद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 376,342,506 भादविएवं 5 एल /6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार है, उनकी तलाश की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Gyanendra Tripathi