धारः फर्जी आयकर अधिकारियों की ठेकेदार के यहां दबिश, 50 तोला सोना और नगदी लेकर हुए फरार
धार, 13 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक घर में दबिश दी और करीब 50 तोला सोना व लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार वारदात सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर बाग के ब्राहम्ण मोहल्ले में एमपीईबी के ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर पर हुई। सुबह ठेकेदार मालवीय, उनकी पत्नी कृष्णा मालवीय और काम करने वाली बाई घर में मौजूद थे, इस बीच एक बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो में सवार होकर पांच बदमाश उनके घर पहुंचे। पांच में से दो बदमाश खाकी वर्दी में थे, जबकि तीन सिविल ड्रेस में थे। उन्होंने घर में घुसते ही स्वयं को इनकम टैक्स अधिकारी बताया।
राजकुमार के अनुसार, बदमाशों ने कहा कि तुमने बहुत माल कमाया है, तुम्हारे खिलाफ ब्लैक मनी की शिकायत मिली है। उन्होंने घरवालों को डराया और बिना कोई फाइल चेक किए घर के कमरों में छानबीन शुरु कर दी। कुछ देर की छानबीन के बाद घर की अलमारी की चाबियां कृष्णा मालवीय से मांगी तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया जिसके बाद राजकुमार मालवीय ने जांच में सहयोग करने के इरादे से चांबिया दे दी।
बदमाशों ने अलमारी खोलने के बाद उसके रखा 50 तोलाे के सोने के जेवरात और ढाई से तीन लाख रुपये की नगदी और मोबाइल फोन लेकर कार से फरार हो गए। बदमाशों ने 15 से मिनट में ही पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। जैसे ही आरोपी फरार हुए, पीड़ित परिवार ने तुरंत पड़ोसियों को सूचित किया और पुलिस को खबर दी। बदमाशों का तरीका बिल्कुल पेशेवर था। आशंका है कि बदमाशों ने पहले यहां रैकी की उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पहचान बताने के नाम पर घरवालों को धौंस दी और जांच के बहाने पूरा घर खंगाल डाला।
सूचना मिलते ही बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बिना नंबर की स्कॉर्पियो और वर्दीधारी बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी कैलाश चौहान के अनुसार शुरुआती जांच में आरोपी एक मोबाइल फोन रास्ते में फेंक गए। पुलिस के अनुसार उस मोबाइल की लोकेशन घटबोरी रोड के आसपास बताई जा रही है। धार साइबर टीम को भी बाग भेजा गया
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Gyanendra Tripathi

