home page

तेलंगाना डीजीपी कार्यालय में कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट बरामद

 | 
तेलंगाना डीजीपी कार्यालय में कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट बरामद


हैदराबाद, 23 जुलाई (हि.स.)। हैदराबाद स्थित तेलंगाना डीजीपी कार्यालय में कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव के पास से सुसाइड नोट मिला है।

हैदराबाद पुलिस के अनुसार तेलंगाना डीजीपी कार्यालय में तैनात पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे परिसर के वॉशरूम के भीतर घटी। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान स्वामी के रूप में हुई है, जो हैदराबाद में डीजीपी कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात था।

घटनास्थल से उनके द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस हस्तलिखित नोट में स्वामी ने कथित तौर पर अनुरोध किया है कि उनके इस कदम के लिए उनकी पत्नी और बच्चों को दोषी न ठहराया जाए। उन्होंने लिखा है कि वे अच्छे लोग हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj