home page

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

 | 
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 18 जुलाई (हि.स.)। जनपद में तरकुलवा थाना पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना तरकुलवा में दर्ज दुष्कर्म के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त राहिल खान को कसया-गढ़रामपुर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित मूलरूप से बिहार के सुपोल जिले में ग्राम हरिहर पट्टी का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित से आवश्यक पूछताछ की। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक