सुलतानपुर : 14 किलो अवैध मादक पदार्थ किये गए नष्ट
| May 9, 2026, 13:14 IST
सुलतानपुर, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर पुलिस ने शनिवार काे लगभग 14.012 किलाेग्राम का अवैध मादक पदार्थ विनिष्टीकरण ट किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 88 लाख 76 हजार 200 रुपये हाेगी।
क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी एनडीपीएस एक्ट के मादक पदार्थों के 23 अभियोग दर्ज है। इससे संबंध मामले में अवैध गांजा, डायजापाम की टेबलेट, स्मैक और हेराेइन इन सभी मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

