home page

देवरिया : पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार

 | 

देवरिया, 16 सितंबर (हि.स.)। कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिभूषण राय के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपित धनौती चौराहे के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान काेतवाली क्षेत्र में रहने वाले विशाल यादव के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ कोतवाली थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले की विवेचना के साथ आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक