देवरिया : नशीला पाउडर लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
| Sep 16, 2026, 17:19 IST
देवरिया, 16 सितंबर (हि.स.)। कोतवाली पुलिस ने बुधवार काे शुगर मिल ग्राउंड से एक व्यक्ति को 28.860 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया।
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान बैजनाथपुर निवासी
आरिफ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 28.860 ग्राम स्वापक द्रव्य,नशीला पाउडर बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह प्रतिबंधित नींद की दवा का इस्तेमाल कर लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करता था। इसके बाद उनके सामान आदि ले लेता था। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

