home page

देवरिया : लूट के आरोपित को पकड़ने पहुंची पुलिस से भिड़ीं महिलाएं, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

 | 
देवरिया : लूट के आरोपित को पकड़ने पहुंची पुलिस से भिड़ीं महिलाएं, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल


देवरिया, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भटनी थाना क्षेत्र स्थित सल्लहपुर गांव में लूट के मामले में वांछित विकास यादव को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम और उसके परिवार की महिलाओं के बीच झड़प हाे गई। शनिवार काे धक्का-मुक्की का वीडियाे वायरल हाे रहा है, जिसका संज्ञान लेकर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।

भाटपाररानी के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि भटनी पुलिस की टीम शुक्रवार रात लूट के मामले में वांछित विकास यादव को गिरफ्तार करने सल्लहपुर गांव पहुंची थी। इसी दौरान आरोपित के परिवार के लोगों और पुलिस टीम के बीच विवाद हो गया। परिवार के लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो शनिवार को सामने आया। वीडियो में परिवार के लोग युवक को पुलिस के साथ ले जाने से रोकते और पुलिसकर्मियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। धक्का-मुक्की भी किया गया है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि झड़प के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब यह जांच कर रही है कि झड़प किन परिस्थितियों में हुई। वास्तव में क्या-क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, जिसकाे लेकर जांच की जा रही है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक