देवरिया : हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
देवरिया, 16 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरीबाजार पुलिस ने बुधवार काे हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि गौरीबाजार पुलिस ने सूचना पर विशुनपुरा तिराहे के पास से वांछित आरोपित अभिषेक गाैड़ और विकास प्रसाद को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर बखरा चौराहे के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया चाकू बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को देवतहां निवासी भभूतन यादव ने गौरीबाजार थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि 14 सितंबर को अभिषेक गोड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके पुत्र विशाल यादव पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में विशाल घायल हो गया था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन और आरोपिताें की निशानदेही पर चाकू बरामद होने के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव, कांस्टेबल प्रदीप यादव और कांस्टेबल राजेश यादव शामिल रहे।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

