home page

देवरिया : डेढ़ लाख के गांजे के साथ तीन आराेपित गिरफ्तार

 | 
देवरिया : डेढ़ लाख के गांजे के साथ तीन आराेपित गिरफ्तार


देवरिया, 16 सितंबर (हि.स.)। । बरहज पुलिस ने गांजा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 किलो 638 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बरहज पुलिस टीम ने सूचना पर रेलवे स्टेशन बरहज के पीछे स्थित मंदिर के पास से तीन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान देवरिया जिले के विनाेद पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय और बलिया निवासी अजीत गाैड़, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दिलीप पाण्डेय अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार और अन्य राज्यों में गांजे की तस्करी करता था। बरामदगी के आधार पर बरहज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपिताें का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। अजीत के खिलाफ मऊ के हलधरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट सहित दो मामले दर्ज हैं। विनोद के खिलाफ मदनपुर थाने में मारपीट, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तीन मामले दर्ज बताए गए हैं। दिलीप के खिलाफ देवरिया, मऊ और गोरखपुर के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक