देवरिया : धर्म परिवर्तन के मामले में तीन गिरफ्तार
देवरिया, 28 सितंबर (हि.स. ) । उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने साेमवार काे तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने माैके से दूसरे धर्म की किताबें, क्राॅस लाॅकेट और अन्य चीजें बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बलिवन खास निवासी रामकुंवर, पश्चिम चम्पारण बिहार के भरपटिया निवासी अनील साह गौड़ और गोपालगंज बिहार के मिश्र बन्धौरा निवासी सुरेश राम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और जांच में पुलिस का दावा है कि गरीब और अशिक्षित महिलाओं को प्रलाेभन व पैसे देकर देकर उनका
ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा है। पुलिस ने इन सभी काे गिरफ्तार कर इनके पास से पांच बाइबल, छह बैग, 27 क्रास लॉकेट, 15 कैलेंडर, पांच क्रास वाली मालाएं, 36 अंगूठियां, एक बोतल में सफेद तरल पदार्थ, चार्जर, ओप्पो मोबाइल और एक बैनर बरामद किया है। पुलिस ने तीनाें के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

