देवरिया पुलिस ने तीन गांजा तस्कराें काे किया गिरफ्तार
देवरिया, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सदर काेतवाली क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में साेमवार की रात काे पुलिस ने तीन तस्कराें काे गिरफ्तार कर उनके पास से 3.5 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद किया।
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने मंगलवार काे बताया कि कोतवाली पुलिस टीम ने देर रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दाैरान एक सूचना पर रेलवे माल गोदाम के पास से पुलिस ने तीन तस्कराें काे गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कार्तिक पाण्डेय उर्फ अथर्व पाण्डेय (22 वर्ष), नीरज यादव (22 वर्ष) और सन्नी यादव (लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी देवरिया और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। इनके कब्जे से 3.5 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

