home page

देवरिया में महुआ पाटन बाजार में तीन ज्वेलरी दुकानों में चोरी

 | 
देवरिया में महुआ पाटन बाजार में तीन ज्वेलरी दुकानों में चोरी


देवरिया, 26 सितंबर (हि.स.)। तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआ पाटन बाजार में शुक्रवार देर रात चोरों ने तीन ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के शटर के ताले तोड़कर आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक दुकान से चोर आभूषणों से भरी पूरी अलमारी ही उठाकर ले गए। वहीं तीसरी दुकान में चोरी के दौरान आहट होने पर आसपास के लोगों के शोर मचाने से चोर भाग निकले।

सोनरिया गांव निवासी सुखदेव वर्मा की अंकुर ज्वेलर्स और राहुल वर्मा की ज्वेलरी दुकान में चोरी हुई। राहुल वर्मा के मुताबिक दुकान में रखी अलमारी में करीब डेढ़ किलो चांदी, 20 ग्राम सोने के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद थे। चोर अलमारी को ही उठाकर ले गए, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

इसके अलावा बाबूपट्टी गांव निवासी दुकानदार की पियूष ज्वेलर्स के नाम से संचालित दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आसपास के लोगों को आवाज सुनाई दी। लोगों ने शोर मचाया तो चोर मौके से भाग निकले।

एक ही बाजार में एक रात में तीन दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में चिंता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक