home page

देवरिया में बिहार का तस्कर 630 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार

 | 
देवरिया में बिहार का तस्कर 630 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार


देवरिया, 4 जुलाई (हि.स.)। जनपद की थाना श्रीरामपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार काे एक स्कॉर्पियो वाहन काे राेककर तलाशी ली। इस दाैरान कार से 70 पेटी (630 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को पड़री बाजार क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो वाहन (एचआर 51 एयू 3780) से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद की। कार सवार युवक काे गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान बिहार के गाेपालगंज जिला निवासी बुलेटराम के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना श्रीरामपुर में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये है। पुलिस ने शराब और वाहन काे जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक