home page

देवरिया : चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, युवक गिरफ्तार

 | 
देवरिया : चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, युवक गिरफ्तार


देवरिया, 20 सितंबर (हि.स.)। खामपार थाना पुलिस ने शनिवार काे चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सैमसंग गैलेक्सी, ए 17 मोबाइल फोन और 1,070 रुपये नकद बरामद किए हैं।

भाटपाररानी क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सूचना पर केरवनिया पुल के पास से भोला यादव (21) को गिरफ्तार किया। उसके पास से खामपार थाने में दर्ज मुकदमा संबंधित चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित के विरुद्ध खामपार और भाटपाररानी थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें भाटपाररानी थाने का वर्ष 2020 का चोरी, नकबजनी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मामला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक