देवरिया : 225 लीटर देशी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार
देवरिया, 26 अक्टूबर (हि.स.)। बनकटा थाना पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान युवक काे राेककर उसकी कार की तलाश ली।माैके से पुलिस काे कार के अंदर रखी 225 लीटर देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी कब्जे में ले लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि जंजीरहा से मठिया जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास एक कार से शराब बिहार ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टाटा जेस्ट एक्सएम कार संख्या यूपी 14 सीजे 9011 की तलाशी ली, जिसमें 25 पेटी बंटी-बबली लाइम देशी शराब बरामद हुई। पेटियों में कुल 1125 पाउच थे। प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब थी। पुलिस ने मौके से बिहार के छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र के अरदेवा गांव निवासी सत्येंद्र साहनी (34) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बनकटा थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

