home page

देवरिया : पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण

 | 
देवरिया : पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण


देवरिया, 17 अगस्त (हि.स.)। देवरिया कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण सोमवार को कर दिया है। पुलिस ने एक बाल अपराधी को पकड़ लिया है। उसके कब्जे से एक लाख 8 हजार 200 रुपये नकद और सफेद धातु के नौ सिक्के बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में बालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई है। मामले में शामिल दो अन्य वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पुलिस ने रविवार की रात सूचना पर कसया मार्ग ओवरब्रिज के पास एक बाल अपराधी को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 1,08,200 रुपये नकद और सफेद धातु के नौ सिक्के बरामद हुए।

पूछताछ में सामने आया कि बरामद रकम और सिक्के चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से संबंधित हैं। पहली घटना कोतवाली रोड पर जज कॉलोनी के सामने स्थित एजीएस बैट्री एंड सोलर सॉल्यूशन की दुकान में 9 अगस्त की रात करीब दो बजे हुई थी। चंदन विश्वकर्मा की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार, अज्ञात लोगों ने दुकान का शटर उठाकर काउंटर तोड़ा और करीब 3.50 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

दूसरी घटना राघवनगर निवासी हरिश्चंद जायसवाल की दुकान में 17 जुलाई की रात हुई थी। आरोप है कि अज्ञात चोर दुकान का शटर उठाकर अंदर रखे चांदी के सिक्के और नकदी चोरी कर ले गए। इस मामले में भी कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बाल अपराधी को पकड़कर उसके अन्य साथियों की

तलाश की जा रही है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक