देवरिया पुलिस ने बाल अपचारी को पकड़ा, बाइक बरामद
| Apr 21, 2026, 19:55 IST
देवरिया, 21 अप्रैल (हि.स.)। देवरिया जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस की मईल थाना पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को बरेजी पुल के पास से बाल अपचारी को पकड़ा गया। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई, जिसका वास्तविक नंबर UP 52BM 2179 है। यह वाहन पूर्व में कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हुआ था।इससे पहले इसी मामले में दो अन्य अभियुक्तों अभिषेक यादव उर्फ दुर्गेश और सतीश यादव उर्फ अभय को 10 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

