देवरिया : साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने वापस कराए 15 हजार रुपये
| Nov 13, 2026, 19:01 IST
देवरिया, 13 नवंबर (हि.स.) । साइबर ठगी के शिकार युवक को खामपार पुलिस की साइबर सेल ने 15 हजार रुपये वापस कराए हैं। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया है।
एसपी अभिजित आर. शंकरने बताया कि
, खामपार थाना क्षेत्र निवासी उज्ज्वल गौड़ साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। उन्होंने बीते माह 30 अगस्त को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए खामपार थाने की साइबर सेल ने संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के प्रयास से एमआरएम पोर्टल के माध्यम से ठगी गई 15 हजार रुपये की धनराशि युवक के खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर उज्ज्वल गौड़ ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार जताया।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

