home page

देवरिया : पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार

 | 
देवरिया : पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार


देवरिया, 19 अक्टूबर (हि.स.)। रुद्रपुर थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर पुलिस विगत रात संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने लुअठही करियहवा मोड़ के पास एक होंडा साइन मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस और 7.62 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज साहनी (22), दिवाकर साहनी (23) और भगवन्त उर्फ नितेश उर्फ छोटू साहनी (19) के रूप में हुई है। तीनों गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर रुद्रपुर थाने में मुकदमा आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सौरव सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल बृजभान यादव, रिजर्व कांस्टेबल संदीप कुमार, रिजर्व कांस्टेबल अमन सिंह और कांस्टेबल अंकित बिन्द शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक