home page

देवरिया : विवाहिता की मौत के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार

 | 
देवरिया : विवाहिता की मौत के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार


देवरिया, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिय पुलिस ने साेमवार काे रुद्रपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मृत्यु से संबंधित मामले मे वांछित सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन्हें कई दिनाें से तलाश कर रही थी।

रुद्रपुर थाने के उपनिरीक्षक बालगंगाधर शुक्ला के अनुसार मामले में 14 सितंबर को मु0अ0सं0 462/26 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर पुलिस ने शिवाला वार्ड स्थित घर के पास से अनिल सैनी (40) और उनकी पत्नी रागिनी देवी (38) को सुबह करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों मुकदमे में वांछित थे। गिरफ्तार आरोपिताें के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक