home page

देवरिया पुलिस ने चार गोवंशीय पशुओं के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

 | 
देवरिया पुलिस ने चार गोवंशीय पशुओं के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार


देवरिया, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया की बनकटा पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चार गोवंशीय पशुओं के साथ दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य आरोपिताें की तलाश जारी है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि रामपुर बुजुर्ग-करजनिया मार्ग पर पैदल ले जाए जा रहे चार गोवंशीय पशुओं के साथ दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुड्डू पुत्र इसहाक (35) एवं शबरूद्दीन पुत्र भरत (40) निवासी रामपुर बुजुर्ग भटही थाना बनकटा जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे गोवंशीय पशुओं को गुड्डू शाह पुत्र छोटक साई निवासी भड़सर थाना बनकटा के कहने पर बिहार के सिवान जनपद स्थित बगड़ा गांव निवासी मेठा नामक व्यक्ति को बेचने के लिए ले जा रहे थे। इस मामले में थाना बनकटा में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपितों गुड्डू शाह और मेठा की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक