देवरिया : पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपित गिरफ्तार
देवरिया, 24 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सुरौली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कतरारी चौराहे के पास से पकड़ा है।
क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित आरोपित की धर पकड़ के लिए गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुरौली थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में फरार चल आरोपित की आफताब पुत्र सलीम उर्फ मूस को पुलिस टीम ने पकड़ा है।
गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक ममता मिश्रा, कांस्टेबल अवनीश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल सतेन्द्र नाथ बिंद और रिजर्व महिला कांस्टेबल प्रिया मिश्रा शामिल रहे।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

