home page

देवरिया : हत्या के प्रयास में एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
देवरिया : हत्या के प्रयास में एक आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 01 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के थाना खामपार पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना खामपार पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान बिहार जिले के ग्रामखाप जतऊर निवासी मन्टू यादव (26 ) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसे घटना में प्रयोग किया गया था।

बरामदगी के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एएसपी ने बताया कि कंचन गुप्ता ने 30 अप्रैल को थाना पर तहरीर देते हुए बताया कि उनका पुत्र अंकित गुप्ता पान की दुकान चलाता है। उसी दिन आरोपित मन्टू यादव दुकान पर आया और सिगरेट पी। जब अंकित ने उससे पैसे मांगे, तो उसने भुगतान से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपित ने जान से मारने की नीयत से अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना खामपार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। -------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक