home page

देवरिया : खामपार पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस कराए साइबर ठगी के रुपये

 | 
देवरिया : खामपार पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस कराए साइबर ठगी के रुपये


देवरिया, 17 अक्टूबर (हि.स.)। खामपार थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पुलिस ने राहत दिलाई है। साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के 10 हजार 1 सौ 33 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

खामपार थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि क्षेत्र के परसिया छितनी गांव निवासी अभिनेश कुमार शाह के साथ 11 जुलाई 2026 को साइबर ठगी के जरिए धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का एक्नॉलेजमेंट नंबर 23107260132776 है। पुलिस टीम ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया। इसके बाद एमआरएम के माध्यम से आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर 10,133 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक