home page

दहेज हत्या में वांछित पति गिरफ्तार

 | 
दहेज हत्या में वांछित पति गिरफ्तार


देवरिया, 16 सितंबर (हि.स.)। रुद्रपुर पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपित को रुद्रपुर से सहनकोट माता मंदिर जाने वाले मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मोहल्ला शिवाला वार्ड निवासी

राजन सैनी रुद्रपुर थाने में दर्ज दहेज हत्या और डीपी एक्ट के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ 14 सितंबर को मृतका की मां ने रुद्रपुर थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया कि उनकी बेटी की शादी 7 मई 2026 को रुद्रपुर कस्बा निवासी राजन सैनी के साथ हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दान-दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि इसी विवाद के चलते 13 सितंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर रुद्रपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपित राजन सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक