home page

देवरिया : वैशाली एक्सप्रेस से 30.23 लाख रुपये बरामद

 | 
देवरिया : वैशाली एक्सप्रेस से 30.23 लाख रुपये बरामद


देवरिया, 13 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की जीआरपी ने शनिवार काे देर रात काे चेकिंग के दाैरान

वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन (15565) में चेकिंग के दाैरान एक यात्री के पास से 30 लाख 23 हजार 200 रुपये नकद बरामद किया गया है। युवक रुपयों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने युवक काे हिरासत में लिया और नकदी को कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचना दी है।

पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण, अवैध शराब व नगदी की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 सितंबर की रात जीआरपी देवरिया ने सदर रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग की । इस दौरान एक संदिग्ध युवक के बैग की तलाशी लेने पर उसमें नाेटाें से भरी गड्डियां मिलीं।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजस्थान के बीनादेशर निवासी मुकेश शर्मा (21) बताया। उसने स्वीकारा कि वह अपने चचेरे भाई गोविंद के कहने पर अन्य पार्टी तक रुपये पहुंचाता है और इसके बदले उसे कमीशन मिलता है। वह गोरखपुर में फोन पर संपर्क में आए एक व्यक्ति को रुपये देने जा रहा था। जीआरपी ने जब रुपयों के संबंध में दस्तावेज मांगे ताे मुकेश कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया।युवक के पास बरामद नकदी के संबंध में आयकर उपनिदेशक (जांच), यूनिट गोरखपुर को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक