home page

देवरिया : जीआरपी ने मोबाइल चोर को दबोचा

 | 
देवरिया : जीआरपी ने मोबाइल चोर को दबोचा


देवरिया, 03 अगस्त (हि.स.)। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी देवरिया ने सोमवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम ने बताया कि जीआरपी थाना की टीम ने रेलवे स्टेशन देवरिया सदर के प्लेटफार्म संख्या दाे के पूर्वी साइन बोर्ड के पास से अभय भगत (23) पुत्र रमेश भगत निवासी कीलपुर मिसिरचक, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह अपना खर्च चलाने के लिए ट्रेनों और रेलवे प्लेटफार्मों पर यात्रियों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी करता था। उसने बताया कि कुछ माह पहले उसने एक महिला यात्री का पर्स चोरी किया था, जिसमें मोबाइल और नकदी थी। आज वह चोरी का मोबाइल बेचने और फिर से चोरी की घटना के इरादे से स्टेशन आया था, तभी जीआरपी टीम ने उसे पकड़ लिया। आराेपित के कब्जे से चोरी का एक एंड्रॉयड मोबाइल और 1,200 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत 7,200 रुपये बताई जा रही है।

आराेपित काे गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल अरविंद यादव, गोविंद उपाध्याय तथा आरपीएफ पोस्ट देवरिया के कांस्टेबल हरी प्रताप यादव शामिल रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक