home page

देवरिया में वाहन चाेर गिराेह के चार अपराधी गिरफ्तार

 | 
देवरिया में वाहन चाेर गिराेह के चार अपराधी गिरफ्तार


देवरिया, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद की गौरीबाजार पुलिस ने शनिवार काे वाहन चेकिंग के दौरान बरारी चौराहा के पास से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी चार बाइक बरामद हुईं।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में कृष्णा यादव उर्फ रफ्तार (19) निवासी बनकटा शिव, अमित यादव (20) निवासी केवड़ा, गोलू यादव (21) निवासी जिरासो और महाबीर बासफोर (18) निवासी पिपरा देवराज, थाना भटनी शामिल हैं।अभियुक्ताें के पास से चार चाेरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गोलू यादव और महाबीर बासफोर के खिलाफ भटनी थाने में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने चाेराें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक