home page

देवरिया : बनकटा पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपित को किया गिरफ्तार

 | 
देवरिया : बनकटा पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपित को किया गिरफ्तार


देवरिया, 02 अगस्त (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बनकटा थाना पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट के पास से रजनीश चौरसिया (22 वर्ष), निवासी परसिया बुजुर्ग, थाना मैरवा, जिला सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई ।

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने कुछ माह पूर्व बिहार के मैरवा क्षेत्र से यह मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने वास्तविक वाहन स्वामी से संपर्क करने पर पुष्टि हुई कि करीब छह माह पहले उनकी बाइक चोरी हो गई थी। बरामदगी के आधार पर थाना बनकटा में मुकदमा बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपित के खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम का भी एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने किया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक