home page

देवरिया : आटा लेने गए युवक चाकुओं से हमला, दो नामजद समेत तीन पर आरोप

 | 
देवरिया : आटा लेने गए युवक चाकुओं से हमला, दो नामजद समेत तीन पर आरोप


देवरिया, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में गुरुवार काे आटा लेने गए 21 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर घायल आज कर दिया गया। घायल की पहचान अरविंद चौहान पुत्र श्रीकांत चौहान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों की मदद से उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई कर रही है।

क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि लवकनी गांव निवासी अरविंद चौहान आटा लेने के लिए गांव की एक आटा चक्की पर गया था। इसी दौरान वहां कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के रविकिशन, शक्ति और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। युवक की स्थिति सामान्य है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक