home page

देवरिया : अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की, दिये निर्देश

 | 
देवरिया : अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की, दिये निर्देश


देवरिया, 16 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय ने रविवार को पुलिस लाइन देवरिया में थाना एकौना, गौरीबाजार, रुद्रपुर, मदनपुर और महुआडीह के विवेचकगण के साथ अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा रविवार को किया । इस दौरान सीसी ती एन एस ( CCTNS )पोर्टल पर लंबित विवेचनाओं की विस्तृत जानकारी ली गई।

अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की थाना एवं विवेचकवार समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों से अब तक की गई कार्रवाई, विवेचना की प्रगति और मामलों के लंबित रहने के कारणों की जानकारी प्राप्त की। समीक्षा के दौरान लंबित मामलों के निस्तारण में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हाेंने सभी विवेचकाें को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने सीसीटीएनएस पोर्टल पर विवेचनाओं की अद्यतन स्थिति नियमित रूप से दर्ज करने पर भी विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित विवेचनाओं की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाएगी और निर्धारित समय में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस ने कूटरचित तरीके से मोटरसाइकिल बेचने के मामले में वांछित 30 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम सिंह पुत्र स्वर्गीय आनंद प्रकाश सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान नंबर 154, वार्ड नंबर 20, साकेतनगर, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वादिनी सरिता सिंह पत्नी स्वर्गीय रवि प्रकाश सिंह निवासी साकेतनगर की मोटरसाइकिल टीवीएस विक्टर, पंजीकरण संख्या UP52AU/8358 को अभियुक्त द्वारा कथित रूप से कूटरचित तरीके से बेच दिया गया था। मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 380/2024 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 504 और 506 भादवि में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि रुद्रपुर पुलिस टीम ने रविवार को जंगल भुसवल जाने वाले मार्ग के तिराहे से बिकाऊ पासवान पुत्र स्वर्गीय परदेशी पासवान, निवासी थाना क्षेत्र रुद्रपुर, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक