home page

देवरिया में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 | 
देवरिया में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार


देवरिया, 15 सितंबर (हि.स.)। देवरिया की सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी देवरिया सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान गाेबराई खास निवासी दिव्यांशु यादव (20) के रूप में हुई है। वह कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा में वांछित था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपित के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया गया कि बीती 11 अप्रैल को पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने देवर के साथ चार पहिया वाहन से जा रही थी। इसी दौरान बड़हरा चौराहे के पास दो बाइक पर सवार लोगों ने उनका वाहन रोक लिया। आरोप है कि आरोपिताें उसके साथ छेड़खानी की। विराेध करने पर देवर के साथ मारपीट की। पीड़िता ने एक आरोपित पर दुष्कर्म करने तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया गया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल पांच अन्य आरोपिताें को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ कोतवाली, रामपुर कारखाना, बरियारपुर और महुआडीह थानों में मारपीट, धमकी, चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक