home page

देवरिया : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार

 | 
देवरिया : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 15 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में मईल थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

बरहज क्षेत्राअधिकारी रजना संचान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सत्येंद्र गोंड (27) मईल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाने में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2)एम तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5जे(2)/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में थाना पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया था। वहीं वांछित आरोपित काे आज मुखबिर की सूचना पर पिण्डी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

सीओ ने बताया कि आराेपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार राय तथा कांस्टेबल इजहार अहमद और संतोष कुमार चौधरी शामिल रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक