देवरिया : दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
देवरिया, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरीबाजार पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि गौरीबाजार पुलिस टीम दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में जुटी थी। आज आरोपित दीनदयाल (36) पुत्र बांके लाल निवासी सहिल्यापुर, थाना सदर कोतवाली, जिला कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित गौरीबाजार थाने में दर्ज मुकदमा में वांछित था। पुलिस ने उसे लगड़ी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, कांस्टेबल अनिल राजभर और महिला कांस्टेबल मीना यादव शामिल रहे।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

