home page

देवरिया : हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
देवरिया : हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


देवरिया, 10 अगस्त (हि.स.)। मईल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में रविवार की रात काे वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मईल पुलिस ने रविवार की देर रात काे सूचना पर मईल चौराहा स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के सामने से वांछित अभियुक्त ड्योढ़ी निवासी सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ मईल थाने में मुकदमा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आराेपित काे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक