home page

देवरिया : किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित गिरफ्तार

 | 
देवरिया : किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 18 अगस्त (हि.स.)।

बनकटा थाना क्षेत्र में किशोरी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को उसके घर बैदौली बुजुर्ग से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को बनकटा क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय संजू कुमारी ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के संबंध में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए। इसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य मामलों में धाराएं बढ़ाई गई।

पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना पर मुकदमे से संबंधित बैदौली बुजुर्ग निवासी आरोपित विनय कुमार प्रजापति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौर्य, कांस्टेबल चंद्रशेखर और महिला कांस्टेबल श्रद्धा वर्मा शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक