home page

देवरिया : चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
देवरिया : चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट के साथ एक आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 24 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में श्रीरामपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकार मनोज कुमार ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिहार के सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी अमोद कुमार (41) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 23 सितंबर को चेकिंग के दौरान आरोपित को परसौनी दीक्षित मोड़ के पास से पकड़ा गया है। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या बीआर 28 वाई 4098 बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट बीआर 29 एएम 1491 लगी थी। तलाशी में 2690 रुपये भी मिले हैं।

सीओ ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ और जांच में बाइक चोरी की होने की पुष्टि की है। जांच में यह भी सामने आया कि बरामद वाहन के संबंध में बिहार के गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। मामले में श्रीरामपुर थाने में मुकदमा संख्या 161/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी संजय कुमार, उपनिरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल अजय सिंह और शुभम मिश्रा शामिल रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक