home page

देवरिया : साइबर ठगी के 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

 | 
देवरिया : साइबर ठगी के 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस


देवरिया, 21 सितंबर (हि.स.) । गौरीबाजार थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 50 हजार रुपये पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसके खाते में सोमवार को वापस करा दिए गए। सझवा, बैतालपुर निवासी श्रीनिवास के साथ साइबर ठगी के जरिए 51,255 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही गौरीबाजार थाना की साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया। आवश्यक बैंकिंग और वैधानिक प्रक्रिया पूरी कराने के बाद एमआरएम के माध्यम से 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की कि ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर कॉल करें। साथ ही साइबर क्राइम डाॅट गर्वमेंट डाॅट इन पर शिकायत दर्ज कराएं। समय से शिकायत करने पर ठगी की रकम को होल्ड कराकर वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक