home page

देवरिया : फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

 | 
देवरिया : फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद


देवरिया, 15 अगस्त (हि.स.)। अवैध शराब के निष्कर्षण एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खामपार पुलिस ने ग्राम कुकुरघाटी से फर्जी नंबर प्लेट लगी चार पहिलया वाहन से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 57.72 लीटर बताई गई है।

उपनिरीक्षक प्रियांशु कुमार दूबे ने बताया कि 15 अगस्त को एक सूचना पर ग्राम कुकुरघाटी में वाहन चेकिंग के दौरान टाटा सूमो गोल्ड को राेककर तलाशी ली। कार में बिहार नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। वाहन की तलाशी लेने पर ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड की 180 एमएल क्षमता वाली 304 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस काे देखकर बदमाश पहले ही फरार हाे गये थे। पुलिस आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक