home page

देवरिया: चोरी की बाइक से बिहार ले जाई जा रही 18 लीटर अवैध शराब बरामद, बाल अपचारी पकड़ा गया

 | 
देवरिया: चोरी की बाइक से बिहार ले जाई जा रही 18 लीटर अवैध शराब बरामद, बाल अपचारी पकड़ा गया


देवरिया, 15 जुलाई (हि.स.)। देवरिया जिले की बनकटा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल से 18 लीटर अवैध देशी शराब बुधवार को बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। जांच में बरामद मोटरसाइकिल बिहार से चोरी की निकली, जिससे चोरी के एक पुराने मामले का भी खुलासा हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बनकटा पुलिस संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कुटियाभर मार्ग से चोरी की मोटरसाइकिल पर अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 90 पाउच 'बंटी बबली' देशी शराब (प्रत्येक 200 मिलीलीटर), कुल 18 लीटर बरामद हुई। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।उन्होंने बताया कि

जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल का वास्तविक नंबर (बीआर 29 एएन 1669) है, जबकि उस पर (बीआर 28 एक्स 4784) की नंबर प्लेट लगाई गई थी। सत्यापन के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त बाइक की चोरी के संबंध में बिहार के सिवान जिले के एमएच नगर थाने में वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल से जुड़े मामले का भी सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में थाना बनकटा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक