बुजुर्ग महिला का सिर कटा शव बरामद, हत्या की आशंका
जलपाईगुड़ी, 28 मार्च (हि.स.)। एक बुजुर्ग महिला का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना बहादुर ग्राम पंचायत के वाणिज्येर हॉट इलाके की है।
मृतका की पहचान समिजा खातून के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के वह अपने घर से बाहर निकली थी। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान घर के पीछे से उनका सिर कटा शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला माना जा रहा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटा रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

