home page

राजगढ़ः कृषि विज्ञान मेला में ड्यूटी कर रहे चौकीदारों की मौत

 | 
राजगढ़ः कृषि विज्ञान मेला में ड्यूटी कर रहे चौकीदारों की मौत


राजगढ़, 25 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में मोहनपुरा डेम पर आयोजित कृषि विज्ञान मेला में ड्यूटी कर रहे दो चौकीदारों की मौत का मामला सामने आया है।

बताया गया है कि कृषि विज्ञान मेला में ड्यूटी कर रहे 50 वर्षीय कर्मचारी की बुधवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई, बेसुध हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार मोहनपुरा डेम पर आयोजित कृषि विज्ञान मेला में ड्यूटी कर रहे 50 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र तेजा भिलाला निवासी जूनापानी का खेड़ा थाना राजगढ़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई, बेसुध हालत में उसका बेटा आकाश अस्पताल लेकर पहुंचा,जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि व्यक्ति कृषि विभाग में भृत्य के रुप कार्यरत था, जो मोहनपुरा डेम पर आयोजित कृषि विज्ञान मेला में चौकीदार के रुप में ड्यूटी कर रहा था तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का कहना कि रामप्रसाद की मौत हृदयाघात होने से हुई है। व्यक्ति की मौत किन हालातों के चलते हुई, इसका वास्तविक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लग सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक