कार से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
मोरीगांव (असम), 15 नवंबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड थानांतर्गत मनहा से पुलिस ने एक गाड़ी चालक का शव बरामद किया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि मनहा इलाके में एक स्विफ्ट कार के अंदर एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में देखे जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस की टीम ने कार के अंदर से मोरीगांव के दलबाड़ी निवासी अशरफुल इस्लाम का शव बरामद किया है।
अशरफुल को बूढ़ाबू़ढ़ी इलाके से कई लोग गुवाहाटी ले गये थे। गुवाहाटी से लौटते समय कार में मौजूद एक व्यक्ति पर अशरफुल को शक हुआ। इसके बाद अशरफुल ने गाड़ी में मौजूद एक व्यक्ति का फोन नंबर और फोटो अपनी पत्नी को भेजा। इसके बाद से ही अशरफुल का का फोन बंद था।
आज उसका शव बरामद किया गया। अशरफुल के परिवार वालों ने इसे सोची समझी साजिश के तहत हत्या का मामला बताया है । शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोरीगांव सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

