(अपडेट) सड़ी गली अवस्था में महिला का शव बरामद
गुवाहाटी, 07 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में एक महिला की सड़ी गली अवस्था में शव बरामद किए जाने के चलते इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस शनिवार को बताया कि आज खानापड़ा और आठ माइल गणेश मंदिर के बीच राष्ट्र राजमार्ग 27 के किनारे सुनसान इलाके से काफी दुर्गंध आने के बाद कुछ लोगों ने करीब जाकर देखा। दुर्गंध वाले स्थान पर लोगों ने इंसान का पैर देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर दिसपुर पुलिस की एक टीम पहुंची। पुलिस ने शव बरामद किया। शव को टुकड़ों में करके बोरी में भरकर फेंका गया था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि 12 दिन पहले गुवाहाटी के कोइनाधारा इलाके से लापता हुई महिला जीना वैश्य का है।
मृत महिला गणेश मंदिर के पास सड़क के दूसरे छोर यानी मेघालय वाले हिस्से में तीर (जुआ) काउंटर में तीर नंबर कटती थी। महिला की हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि अवैध तीर खेल के लेनदेन को लेकर महिला की हत्या की गई होगी, फिलहाल मामले की जांच जारी है। महिला के शव को टुकड़ों में करके बोर में भरकर फेंका गया था। मौके पर फॉरेंसिक की टीम ने सबूत एकत्र किये हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के चलते इलाके में सनसनी व्याप्त है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

