पुरानी विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपित गिरफ्तार
रायपुर, 1 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में पुरानी विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मोह. अनीफ निवासी गोकुल नगर टिकरापारा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, 31 मार्च २०२६ को कासिम खान व उसके साथियों द्वारा पुरानी विवाद को लेकर आयुष हॉस्पिटल संतोषी नगर पास उसके पुत्र आवेश खान को चाकू मारकर चोट पहुंचाये थे जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपितों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रायपुर संदीप पटेल द्वारा आरोपितों को गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए।
प्रकरण में आरोपित कासिम खान उर्फ अम्मू निवासी मठपुरैना रायपुर, ऋषभ कुमार सेनापति बोरियाखुर्द टिकरापारा, एवं शेख मोईन खान निवासी बोरिया टिकरापारा को आज बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग चाकू जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

