भैंस चराने गए किसान की संदिग्ध मौत
हमीरपुर, 08 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चराने गए किसान के खेत में ही मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पचखुरा बुजुर्ग निवासी राजेश उर्फ छुटकु प्रजापति (42) मंगलवार काे भैंस चराने खेतों में गया था। देरशाम तक जब वह घर नहीं लौटे तब परिजनों ने उनकी तलाश शुरु कर दी। परिजनाें ने राजेश का शव खेत में मृत देखा।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया।
पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक के पास 9 बीघा कृषि योग्य जमीन है इसी में खेती-बाड़ी के साथ वह पशुपालन करके परिवार का पोषण करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी श्यामकली, पुत्र अर्पित, पुत्री प्रतिक्षग को रोता बिलखता छोड़ गया है। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने मंगलवार को बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।----------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

