सुलतानपुर : युवक का शव घर के अंदर मिला
सुलतानपुर, 08 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर पर मृत अवस्था में पाया गया है। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
क्षेत्राधिकारी (नगर) सौरभ सामंत ने रविवार को बताया कि विवेकनगर निवासी मुकेश शर्मा (42 ) शराब पीने का आदी था । परिजनाें का कहना है कि शनिवार रात काे भी वह शराब पीकर घर आया था। बिना कुछ कहे अपने कमरे में साेने चला गया। रविवार सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला ताे परिवार के लाेग उसे जगाने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्हाेंने देखा कि मुकेश बेड के नीचे मृत अवस्था में पड़ा था। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथमदृष्टतया यह आशंका जताई जा रही है कि बेड से नीचे गिरने की वजह से उसकी जान गई है। फिलहाल पुलिस रिपाेर्ट का इंतजार कर रही है।-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

