home page

नीम के पेड़ से फांसी में लटका मिला युवक का शव

 | 

हमीरपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के लींगा गांव में सोमवार को एक युवक ने गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ से गमछे का फंदा बना फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के लींगा गांव के निवासी युवक भूपेंद्र (34) पुत्र रामकिशन ने आज सोमवार को गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। जब ग्रामीणों सहित परिजनों ने युवक भूपेंद्र को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गये। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक भूपेंद्र मेहनत मजदूरी और खेती किसानी आदि कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि अपने पीछे पत्नी सरोज के अलावा मां प्रभा रानी सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। मामले में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा