नवजात बच्ची का शव मिला
नोएडा, 14 अगस्त (हि.स.)। जिले में थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जेवर में एक दिन की पैदा हुई नवजात बच्ची की लाश गुरुवार की बीती रात पुलिस को मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार काे यह बताया कि कस्बा जेवर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी की एक दिन की पैदा नवजात बच्ची का शव कस्बा मे सड़क किनारे पड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों से बातचीत कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह बच्ची किसकी है। पुलिस को आशंका कि यह बच्ची अवैध संबंधों के चलते पैदा हुई। लोक- लज्जा के चलते इसके माता-पिता ने बच्ची को जन्म देने के बाद यहां पर फेंक दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के कैमरे की सहायता से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसको पैदा होती ही हत्या कर यहां फेंकने वाले कौन हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

